फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parking on Link Road completed, facility will be available soon

लिंक रोड पर पार्किंग का काम पूरा, जल्द मिलने लगेगी सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Parking on Link Road completed, facility will be available soon
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। क्षेत्र की लिंक रोड पर स्थित पार्किंग का लोगों को जल्द लाभ मिलने लगेगा। वाहन पार्किंग का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में पार्किंग के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने जल्द ही पार्किंग नगरपालिका को हस्तांतरित करने वकी बात कही। इसके साथ ही पालिका को विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा, जिला योजना से लोनिवि ने पार्किंग का निर्माण किया है। जिसमें लगभग 30 टैक्सियों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। लोनिवि से नगरपालिका को शीघ्र ही पार्किंग हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद को एक प्रस्ताव पास कराते हुए किराया निर्धारण आदि औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लिंक रोड पर वाहनों के अधिक आवाजाही के बीच जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन

जाम की समस्या को दूर करने के लिए यहां पार्किंग निर्माण करवाया गया है। टैक्सियों में यात्रियों को बैठाने का काम जल्द ही पार्किंग से किया जाएगा। डीएम ने पालिका अधिशासी अधिकारी को शौचालय और एक काउंटर बनवाने के निर्देश दिए। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने भी पार्किंग बनने से मार्ग में जाम की समस्या कम होने की बात कही। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, गौरव पांडे, लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी समेत टैक्सी यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed