फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parking Is A big Issue In Almora

नगर में बढ़ते वाहन और पार्किंग स्थलों की कमी बनी मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Parking Is A big Issue In Almora
अल्मोड़ा के मालरोड में सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग का निर्माण नहीं हो पाया है। नगर में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थलों की कमी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रही है। पर्याप्त पार्किंग न होने से सड़क पर दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। जिससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक नगर में पालिका की चार स्थानों पर पार्किंग है। लक्ष्मेश्वर में स्थित पार्किंग काफी छोटी है। यहां सिर्फ पांच वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं। शिखर तिराहे के समीप स्थित पार्किंग में 300 से अधिक वाहन खड़े करने की क्षमता है। माल रोड में भी एक पार्किंग है। जिसमें करीब 10 वाहन खड़े किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

थपलिया में भी पालिका की पार्किंग है जिसमें 50 से 60 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है। पालिका की एक पार्किंग पंचधारा के समीप प्रस्तावित है। नगर में वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है लेकिन उस हिसाब से पार्किंग स्थलों का निर्माण नहीं हुआ है। नगर के मालरोड के अलावा एलआर साह रोड, जाखनदेवी रोड, धारानौला-करबला रोड, लिंक रोड में जहां-तहां दुकानों, मकानों के आगे सड़क में नो पार्किंग जोन समेत सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े रहते हैं। इससे कई बार सड़क में जाम लगता है। हालांकि पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान करती है लेकिन वाहन चालक इससे बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed