{"_id":"6a2851477e00868eae062420","slug":"panic-among-residents-after-leopard-sighting-in-sarp-village-almora-news-c-232-1-alm1019-144558-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सर्प गांव में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सर्प गांव में गुलदार दिखने से लोगों में दहशत
Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सर्प गांव में गश्त करती वन विभाग की टीम। स्रोत-वन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। ग्राम सर्प में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने गुलदार के दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास गुलदार दिख रहा है। इससे लोगों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी कि घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी की रखें, झाड़ियों की नियमित साफ सफाई करें और अनावश्यक रूप से अंधेरे में बाहर न निकलें। महिलाओं और स्कूली बच्चों को समूह में आवाजाही करने और जंगल जाने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी धीरेंद्र कुमार, चांदनी पांडे तथा फायर वॉचर पंकज कुमार मौजूद रहे। संवाद