फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pandit Pant's statue in the assembly premises will

विधानसभा परिसर में लगेगी पंडित पंत की मूर्ति

Sun, 06 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 06 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत के जन्म दिन को प्रदेश सरकार गौरव दिवस के रूप मनाएगी। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि विधानसभा परिसर में पं. पंत की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


 उनकी स्मृति में कुमाऊं में गौरव स्थल का निर्माण होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया हैै।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश के आजादी आंदोलन, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक सेवा में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत का अद्वितीय योगदान रहा।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने उनके जन्म दिवस 10 सितंबर को गौरव दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। श्री कुंजवाल ने बताया कि पंडित जी की स्मृति में प्रदेश सरकार कुमाऊं क्षेत्र में गौरव स्थल का विकास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस स्थान पर भव्य संग्रहालय बनेगा। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों की यादों को सहेजने के साथ ही संस्कृति, उत्तराखंडी व्यंजन आदि उपलब्ध होंगे। इस स्थल को राज्य की धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह स्थान पर्यटन स्थल के साथ ही उत्तराखंड की पहचान होगा। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में नेता सदन मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम बीसी खंडूरी, संसदीय कार्यमंत्री इंदिरा हृदयेश, काबिना मंत्री यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि पं. पंत द्वारा वकालत के दौरान भवाली में खरीदी गई भूमि के चयन के बारे उनके परिजनों से वार्ता चल रही है।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी जमीन देखी जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, दीवान सतवाल, रॉबिन भंडारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed