फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pandavkholi, the favorite place for amateurs and yoga

ध्यान और योग को शौकीनों का पसंदीदा स्थल पांडवखोली

Mon, 20 Nov 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pandavkholi, the favorite place for amateurs and yoga
पांडवखोली में ध्यान करती विदेशी महिला। - फोटो : अमर उजाला

 पौराणिक महत्व वाला पांडवखोली अब ध्यान और योग के शौकीनों के लिए महत्वपूर्ण स्थल बनने लगा है। समुद्रतल से 8800 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस एकांत स्थल पर देसी ही नहीं विदेशी भी आकर योग और ध्यान करते हैं। बताया जाता है कि महाभारत युद्ध से पहले पांडवों ने यहां अज्ञातवास काटा। पांडवों की तलाश में कौरव सेना भी यहां पहुंची जिस कारण इसे कौरवछीना भी कहा जाता है। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद यह स्थल अभी तक आध्यात्म और धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं हो सका है।

विज्ञापन


रानीखेत से पांडवखोली की दूरी लगभग 50 किमी है। द्वाराहाट से आगे कुकूछीना से साढ़े तीन किमी की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। पांडवखोली से कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचे स्थल दिखाई देते हैं। हिमालय का विहंगम दृश्य बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। इस स्थल का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रहा है। कहा जाता है कि जब पांडवों को अज्ञातवास हुआ था, तब पांडव अपनी पत्नी द्रौपदी के साथ यहीं रहे थे। यहां स्थित बुग्यालनुमा स्थल को भीम की गुदड़ी नाम से जाता है।
विज्ञापन


बाद में ब्रह्मलीन महंत बलवंत गिरि महाराज की नजर इस स्थल पर पड़ी तो उन्होंने इसके विकास के लिए प्रयास किए और भव्य मंदिर का निर्माण कराया। अब यहां आश्रम भी बन चुका है। आश्रम के संयोजक समिति के अध्यक्ष हरीश शाह का कहना है कि पर्यटन विभाग से मंदिर परिसर में चहारदीवारी और रोपवे लगाने की मांग की गई है। वह कहते हैं कि शासन-प्रशासन मदद करे तो यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र में अग्रिम स्थान बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed