{"_id":"59bab42e4f1c1b20688b4942","slug":"pandal-has-started-decorating-for-durga-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा महोत्सव के लिए सजने लगे हैं पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा महोत्सव के लिए सजने लगे हैं पंडाल
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देता मूर्तिकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 सितंबर से प्रस्तावित दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रानीखेत क्षेत्र में कई स्थानों पर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। गांधी चौक पर दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने पंडाल सजाने शुरू कर दिए हैं, जबकि चौबटिया में रुद्रपुर से पहुंचे बाबू भाई मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
रानीखेत गांधी चौक में इन दिनों पंडाल सजाने का काम चल रहा है। जबकि चौबटिया में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रुद्रपुर से पहुंचे बाबू भाई मां दुर्गा, भगवान गणेश सहित तमाम मूर्तियां बना रहे हैं। बाबू भाई पिछले तीन सालों से लगातार यहां मूर्ति बनाने आ रहे हैं। बता दें कि चौबटिया में पिछले पांच सालों से दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यहां रामलीला होती थी। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल ने बताया कि लोगों में रामलीला के प्रति रुझान कम हो रहा था, इसीलिए दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया। 30 सितंबर को विशाल भंडारे के बाद मां दुर्गा की मूर्ति को खैरना में कोसी नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन