फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayati election

आरक्षण प्रस्तावों पर 225 से अधिक आपत्तियां दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Panchayati election
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अनंतिम सूची जारी होने के बाद बुधवार को आपत्तियां प्राप्त की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय समेत ब्लाक मुख्यालयों में दावेदारों ने 225 से अधिक आपत्तियां दाखिल की। आपत्तियों का निस्तारण 30 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुगताल ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए आठ आपत्तियां, प्रमुख के लिए एक आपत्ति के अलावा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 225 से अधिक आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

इधर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि आपत्तियों का निस्तारण 30 अगस्त को विकास भवन सभागार में किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अपना पक्ष रखना चाहते हैं वह विकास भवन सभागार में उपस्थित हो सकते हैं। आपत्तियों के निस्तराण के पश्चात 31 अगस्त को अंतिम आरक्षण प्रस्तावों का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed