फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat politics dissolved in sips of tea

Almora News: चाय की चुस्कियों में घुली पंचायत की राजनीति

Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Panchayat politics dissolved in sips of tea
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चाय की दुकानों पर इन दिनों सभी की जुबां पर भी राजनीति का रंग चढ़ने लगा है। ग्रामीण नुक्कड़ों पर चाय पीते हुए राजनीति की चाय भी उबाल रहे हैं। ग्रामीण नरेश सिंह का कहना कि सड़क नहीं बनी तो कहीं नलों में पानी ही नहीं आता है। पांच सालों में जनप्रतिनिधि ने क्या विकास किया, यह समझ में नहीं आता। हवालबाग के कोसी में एक दुकान पर बैठकर कुछ ग्रामीण चाय की चुस्की ले रहे थे। इस दौरान चाय की एक घूंट लगाते ही जुबां से राजनीति के सुर भी निकलने लगे। मोहन सिंह बोले, उत्तराखंड बनने के बाद भी गांव के हालात नहीं बदल पाए हैं। बदली तो सिर्फ गांव की जनप्रतिनिधि की किस्मत। जनप्रतिनिधि की नजर सिर्फ कुर्सी पर है। इतने में प्रदीप मेहरा कहने लगे कि गांवों में सड़क, पानी के मुद्दे सालों से चल रहे हैं। लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। कैलाश सिंह बोले कि जनप्रतिनिधि भाषणों, वादों की झड़ी लगाएंगे और बताएंगे कि हमने इतना विकास किया जबकि सरकार के पांच साल गुजर गए और गांवों में अब भी मूलभूत समस्याएं जस की तस हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed