फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat delegates performed jam

पंचायत प्रतिनिधियों ने मौलेखाल बाजार में किया चक्काजाम

Thu, 04 Jul 2019 06:05 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Thu, 04 Jul 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन

 सरकार द्वारा लागू नए पंचायत एक्ट से पंचायत प्रतिनिधि भड़क गए हैं। उन्होंने मौलेखाल बाजार में डेढ़ घंटे चक्काजाम किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और नए पंचायत एक्ट में संशोधन की मांग उठाई।

विज्ञापन


पंचायत एक्ट में संशोधन लागू करने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य दिन में मौलेखाल बाजार में एकत्र हुए और उन्होंने दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक सड़क पर जाम लगाया। उन्होंने नए पंचायत एक्ट में सरकार से जल्द संशोधन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कार से एक बैठक में भाग लेने जा रहे तो प्रदर्शनकारियों ने बाजार में उनके वाहन को रोका और उनका घेराव किया। पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के 70 विधायकों में से किसी भी विधायक ने एक्ट का विरोध नहीं किया। आखिरकार बिल सदन में पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अनपढ़ लोगों ने देश को स्वतंत्रता दिलाई, लेकिन भाजपा ऐसे लोगों को अपमानित कर रही है। विधायक सांसद और मंत्री बनने के लिए शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों के लिए शैक्षिक योग्यता और बच्चों की बाध्यता जनविरोधी निर्णय है।

 प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, बीडीसी सदस्य सोबन सिंह बोरा, मोहन सिंह रावत, मदन मोहन, अमित रावत, प्रेम चंद्र, हरीश चंद्र, श्याम सिंह, कुंदन सिंह, गणेशी देवी, देवकी देवी, बबीता देवी आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed