{"_id":"6d4970c53bfb0a29e3b752215dc6c988","slug":"palikadhyksh-the-dirt-and-the-garbage-removal-instructions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष ने दिए गंदगी और कूड़ा हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष ने दिए गंदगी और कूड़ा हटाने के निर्देश
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने त्रिपुरासुंदरी और बालेश्वर वार्ड के पंतखोली, त्यूनरा, बासभीड़ा, शिशु मंदिर, मिशन कंपाउंड, विलंबपुर, ढूंगाधारा, मकेड़ी समेत कई मोहल्लों का भ्रमण किया। उन्होंने सफाई निरीक्षक को कूड़ा और गंदगी हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने कार्य स्थल पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता को निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होने हैं उनके आगणन भी आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने स्ट्रीट लाइट को ठीक रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घरों का कूड़ा इधर-उधर न फेंक कर कूड़ेदान में ही डालें।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान उनके साथ पालिका सभासद श्याम पांडे, जगमोहन बिष्ट, अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, अवर अभियंता उमेश अवस्थी, बसंत बल्लभ पांडे, विनोद जोशी, शेर सिंह भंडारी, राजपाल पवार, अजय कुमार, राजेंद्र आदि शामिल थे।