{"_id":"0ba70443f9eeec73b4a7a4432f8f635b","slug":"paid-homage-to-the-martyrs-in-degat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देघाट में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देघाट में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भिकियासैंण/देघाट (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश का गौरव हैं। देघाट में शहीद दिवस समारोह में सीएम रावत ने कहा कि शहीदों के परिजनों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और 17.19 करोड़ लागत की योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम ने सराईखेत में कृषि इंटर कालेज खोलने समेत कई योजनाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आजादी के आंदोलन में क्षेत्र के रणबांकुरों ने अहम योगदान दिया। आज ही के दिन 1942 को देघाट के हरिकृष्ण और हीरामणि देश के लिए शहीद हुए।
इन सेनानियों का बलिदान समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित कन्याओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि जिले के सालम, सल्ट, चनौदा आदि क्षेत्र के वीरों ने भी प्राणों की आहुति देकर देश का सम्मान बढ़ाया। समारोह में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, सीएम के औद्योगिक सलाहकार रणजीत रावत आदि ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और विचार रखे।
कार्यक्रम में डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसपी केएस नगन्याल, सीओ कांति बल्लभ पांडे, एपीडी मो. असलम, गंगा पंचोली, मीना कांडपाल, अंजू बंगारी, नरेंद्र सिंह नेगी, लता नेगी, प्रताप सिंह मनराल, भगवती रिखाड़ी, ब्लाक प्रमुख, आनंदी कंत्यूरा, मुन्नी आर्या, रेखा बिष्ट, भूपाल रावत, प्रयाग शर्मा, विजय उनियाल, विक्रम रावत, विशन दा आदि मौजूद थे।
शिलान्यास और घोषणाएं - 4.72 करोड़ की लागत से बनने वाली सल्ट में तल्ली चम्याड़ी-रणलखाल सड़क का शिलान्यास, 1.66 करोड़ से बनने वाली पत्थरखोला-महरागांव सड़क, 1.02 करोड़ से बनने वाली रोटापानी-तिमिलटनौला सड़क का शिलान्यास, स्याल्दे ब्लॉक के खाल्यों, मटखानी, तिमली, कलियालिंगुण, बुरॉशपानी, कहड़गांव, लंबाड़ी, धन्याल, अगासपुर, भरसोली, सदे, महग्यारी, तल्ला भकूना, चौना, तलाई कुषियाचौन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का शिलान्यास।
देघाट में पॉलीटेक्निक भवन को 7.50 करोड़, जसपुर-पैठानी सिंचाई नहर के लिए 40 लाख, कहड़गांव से कृषि विज्ञान केंद्र तक सड़क निर्माण को 44.10 लाख की घोषणा की। अल्मोड़ा दुग्ध संघ भवन निर्माण को पांच लाख, चचरोटी-खटरगांव-सकेड़-दीपामाही पंपिंग योजना, बलमरा-केदार सड़क समेत अन्य विकास कार्यों के निर्माण की सहमति जताई।