फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pahal-A, Pilkha, Dayoli won the matches

Almora News: पहल-ए, पिल्खा, दयोली ने जीते मैच

Wed, 03 Jan 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pahal-A, Pilkha, Dayoli won the matches
दियोली में स्व. जगन्नाथ लटवाल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि । सं
अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में पहल-ए और पिल्खा, दयोली की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बुधवार को हवालबाग मैदान में पहला मैच हवालबाग और पहल-ए के बीच खेला गया। हवालबाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में पहल-ए की टीम ने 9 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच पिल्खा और पहल-बी के बीच खेला गया। पिल्खा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। जवाब में पहल-बी की टीम 134 रन बना सकी और पिल्खा ने 10 रन से मैच जीत लिया। यहां अनिल मुस्युनी, रविन्द्र मुस्युनी, दिनेश मुस्युनी, केवल मुस्युनी आदि मौजूद रहे। वहीं दयोली में आयोजित स्व. जगन्नाथ लटवाल टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच दयोली और चौनोली के बीच खेला गया। दयोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाए। जवाब में चौनोली की टीम 112 रन बना सकी और दयोली ने 23 रन से मैच जीत लिया। यहां प्रकाश सिंह बिष्ट, राहुल बिष्ट, हितेश नेगी, महेंद्र रावत, राजेंद्र लटवाल, गुड्डू लटवाल, मुकेश लटवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed