फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Paddy won the inaugural U-14 football tournament

अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पौड़ी ने जीता

Mon, 15 Oct 2018 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 15 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
Paddy won the inaugural U-14 football tournament
अल्मोड़ा स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा विभाग की ओर से स्थानीय एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच पौड़ी और देहरादून टीमों के बीच खेला गया। पौड़ी ने देहरादून की टीम को 7-5 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।    
विज्ञापन

         
दूसरा मैच स्पोर्ट्स कालेज देहरादून और हरिद्वार की टीमों की बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने हरिद्वार को 8-0 के भारी अंतर से पराजित किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भाग लेना चाहिए। मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का खेल निखरता है। मैच रेफरी कमलेश जोशी, दिनेश, कुंदन कनवाल, दीपक शाही, विरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह थे। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार, पौड़ी, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून, नैनीताल देहरादून कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।  अध्यक्षता जिला क्रीड़ाधिकारी चंद्र लाल वर्मा ने और संचालन नीलम नेगी ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, राजकीय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, महामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, कैलाश डोलिया, राजेंद्र बोरा, कमल किशोर, सुनील बिष्ट, सुरेश वर्मा, नितेश कांडपाल, शैलेंद्र वर्मा, पूनम बिष्ट, धन सिंह धौनी, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed