{"_id":"58bab0944f1c1bc309830880","slug":"outrage-in-people-from-being-disclosed-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में गत दिनों हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा नहीं होने से नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को भेजे ज्ञापन में वारदातों को लेकर नाराजगी जताई है, कहा कि यदि खुलासा नहीं हुआ तो महिलाओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विमला रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में पिछले दो माह से लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। कहा कि कुछ दिन पूर्व जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम नेगी के घर पर चोरों ने धावा बोला, इसके बाद केंद्रीय विद्यालय की आवासीय कालोनी में चोरों ने दिन दहाड़े घटना का अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कहा कि जिला प्रशासन को इन चोरियों के मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए। क्षेत्र में कई स्थानों पर महिलाएं अकेली रहती हैं, जिस कारण वह भी असुरक्षित हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाना होगा। ज्ञापन देने वालों में आशा कांडपाल, आशा आर्या, रमा लोहनी, शोभा पंत सहित तमाम कार्यकर्त्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन