फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Outcry for drinking water in Syalidhar and surrounding villages

Almora News: स्यालीधार और आसपास के गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार

Wed, 02 Oct 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Outcry for drinking water in Syalidhar and surrounding villages
अल्मोड़ा से लगे पातालदेवी में सिर पर ढोकर पानी लाती महिलाएं। संवाद
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय से लगे स्यालीधार क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। इस क्षेत्र को पेयजल मुहैया कराने वाली योजना से दो दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। जिस कारण अब यहां के लोगों को पेयजल के लिए दूरदराज के नौले धारों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से लगे स्यालीधार में पातालदेवी से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले दो दिनों से इस योजना से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। ग्राम प्रधान संतोषी देवी ने बताया कि इस क्षेत्र में अक्सर पेयजल की आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों से कई बार पेयजल व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई। लेकिन इसके बाद भी पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पेयजल की बार बार आपूर्ति बाधित होने के कारण अब क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शीघ्र पेयजल की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता चुनने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


========इंसेट पैकेज

पानी की जुगत में बीत रहा ग्रामीणों का दिन

अल्मोड़ा। स्यालीधार क्षेत्र में पेयजल की समस्या पैदा होने के बाद अब यहां की महिलाओं का पूरा दिन पेयजल की व्यवस्था करने की जुगत में बीत रहा है। महिलाएं दूर दराज से सिर पर बर्तन रखकर जैसे तैसे पेयजल की व्यवस्था कर रही हैं। लेकिन विभाग उनकी सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्यालीधार को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने के बाद लाइन को दुरुस्त करा लिया गया है। - अरुण कुमार सोनी अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed