फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Order to check the roof of the administrative building

 प्रशासनिक भवन की छत टपकने की जांच के आदेश

Sat, 15 Jul 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Order to check the roof of the administrative building
निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था और शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर जहां उन्होंने  नाराजगी जताई वहीं पिछले वर्ष तैयार हुए प्रशासनिक भवन की छत टपकने के मामले में जांच के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विकास विभाग से स्पष्टीकरण लेने को कहा। दो डॉक्टरों के देरी से आने और एक डॉक्टर के बिना प्रार्थना पत्र के अवकाश पर रहने पर उनका स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोलने की स्वीकृति भी दी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के नाम सुस्पष्ट कैपिटल लैटर में लिखने के निर्देश देते हुए बताया कि 23 जुलाई से दवाई संबंधी विवरण को अनिवार्य रूप से तीन प्रतियों में रखा जाएगा, जो कि मरीज के अलावा फार्मासिस्ट और डाक्टर के पास भी रहेगी। शिकायत पत्र में 27 जून के बाद किसी भी शिकायत का अंकन नहीं होने पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को प्रत्येक दिन पंजिका का अवलोकन करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने रेफर रजिस्टर का अंकन सुस्पष्ट करने समेत गंभीर रोगियों, विकलांगों, वरिष्ठ जनों और प्रसव पीड़ित महिलाओं को पहले प्राथमिकता देने को कहा। लैब टेक्रिशियन, एक्सरे समेत वाहन चालक आदि खाली पदों का विवरण तैयार कर उपनल के माध्यम से पदों को भरने के लिए पत्र भेजने को कहा। मरीजों का हाल-चाल पूछने के दौरान उन्होंने वहां रखे पुराने बैडों को बदलने और स्टूल, रैक आदि में आयल पेंट करने के अलावा अस्पताल के लिए दो नए फिल्टर, आपरेशन कक्ष के लिए ट्राली, मैगनेटेट सीट आदि क्रय करने को भी कहा। इस मौके पर एसडीएम विवेक रॉय, सीएमओ डा. निशा पांडे, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. आरसी पंत, डा. आरएस साही, डा. पंकज माथुर, डा. बृजेश बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी जेसी पांडे आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed