{"_id":"57c31f324f1c1bb969d4f791","slug":"opposition-to-accede-to-the-municipal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में शामिल करने के प्रयास का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में शामिल करने के प्रयास का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय में मिलाने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान नगर पंचायत बनने से पहले ही क्षेत्र की ग्राम पंचायतें इसके खिलाफ मुखर होने लगी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित भतरौंजखान नगर पंचायत में ग्राम पंचायतों को शामिल करने के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने इस मामले में एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि भतरौंजखान कस्बा नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बंटा है।
विज्ञापन
पिछले साल मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों जिलों से लगी ग्राम पंचायतों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। पंचायत प्रतिनिधि इसके विरोध में कई बार शासन, प्रशासन को ज्ञापन भेज चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शासन, प्रशासन इस मामले का सकारात्मक समाधान नहीं कर रहा है। ज्ञापन में बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, प्रधान चंदन सिंह, गिरीश भट्ट, मंजू बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन