{"_id":"5907763f4f1c1bcf3a4426b5","slug":"opposed-to-work-longer-in-the-unorganized-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित क्षेत्र में अधिक समय तक काम लेने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित क्षेत्र में अधिक समय तक काम लेने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 01 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन ने तय सीमा से अधिक समय तक कार्य लिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने पेयजल निगम से जल संस्थान को हस्तांतरण किए जा रहे फील्ड कर्मचारियों की सेवा शर्तों वेतन, पेंशन, आदि के आदेश के बिना जल संस्थान को हस्तांतरण नहीं करने का निर्णय भी लिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने विभिन्न संस्थानों में वर्षों से कार्यरत लोगों को नियमित करने की मांग उठाई।
नेत्रहीन संघ कार्यालय में हुई जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने होटल व्यवसाय और फैक्ट्री आदि असंगठित क्षेत्र में काम पर लगे मजदूरों से 12 से 14 घंटे कार्य लिए जाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मजदूरों को जीपीएफ, ईपीएफ पर ब्याज दर कम करने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार से सभी मजदूरों को जीवन बीमा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और रोजगार गारंटी देने की मांग की। वक्ताओं ने पेयजल निगम से जल संस्थान को हस्तांतरण किए जा रहे फील्ड कर्मचारियों की सेवा शर्तों वेतन, पेंशन, आदि के आदेश के बिना जल संस्थान को हस्तांतरण नहीं करने का निर्णय भी लिया।
बैठक में सीटू के जिला सचिव दिनेश पांडे, देवेंद्र सिंह फत्र्याल, हरीश चंद्र सनवाल, दिनेश तिवारी, पान सिंह नेगी, कैलाश उप्रेती, मुन्ना, कृपाल तिवारी, गोवर्धन, जीवन जोशी, किशन सिंह, कमला चौधरी, सोबन सिंह, प्रेमा बिष्ट, मोहन सिंह देवड़ी आदि ने भाग लिया। इधर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने विभिन्न संस्थानों में वर्षों से कार्यरत तमाम लोगों को नियुक्त करने की मांग की है। पार्टी कार्यालय में हुई गोष्ठी में उपपा नेता पीसी तिवारी ने कहा कि वैश्वीकरण, निजीकरण, उदारीकरण की नीतियों से देश में आर्थिक और सामाजिक विषमता तेजी से बढ़ रही है। संगोष्ठी की अध्यक्षता आनंदी वर्मा और संचालन रेखा धस्माना ने किया। इस मौके पर जीवन चंद्र, मनोज पंत, रंजना सिंह, गायत्री, लीला आर्या, भावना जोशी, मो. साकिब, राजू गिरी, मो. वसीम आदि मौजूद रहे।