फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Operation Health completes one month, protesters remain adamant

Almora News: ऑपरेशन स्वास्थ्य को एक माह हुआ पूरा, आंदोलनकारी अडिग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Operation Health completes one month, protesters remain adamant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के तहत चौखुटिया में आमरण अनशन को एक माह पूरा हो चुका है। एक महीने से अधिक समय से जारी यह जनआंदोलन प्रशासनिक स्तर पर अभी तक ठोस परिणाम नहीं दे सका है लेकिन आंदोलनकारियों का जज्बा अब भी अडिग है।
शनिवार को आंदोलन स्थल पर पवन सिंह मेहरा (आठवें दिन), संदीप किरौला (तीसरे दिन) और गीता कठायत, राधा रावत, हीरा देवी, कलावती देवी, भगवत सिंह, गजेन्द्र सिंह, देवकीनंदन उपाध्याय, बचे सिंह, कुंवर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर परमानंद कांडपाल, खष्टी अधिकारी, हीरा नेगी और पप्पू भी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने जनकवि गिरदा के गीत गाए। कहा कि आंदोलन की शुरूआत चौखुटिया उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के खिलाफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित नहीं होतीं अनशन जारी रहेगा। ठंडी हवाओं और बदलते मौसम के बावजूद अनशनकारियों ने हिम्मत नहीं हारी है। स्थानीय लोग रोजाना अनशन स्थल पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। स्कूली छात्र, व्यापारी, किसान और सामाजिक संगठन भी समय-समय पर उन्हें समर्थन देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed