फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Open recruitment rally today

रानीखेत में ओपन भर्ती रैली आज, यूडीएस के युवा आजमाएंगे पहले दिन किस्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Open recruitment rally today
भर्ती के लिए रानीखेत पहुंचे ऊधनसिंह नगर के युवा के युवा। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के एतिहासिक सोमनाथ मैदान में 26 फरवरी से प्रस्तावित सैनिक जीडी की खुली भर्ती रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन ऊधम सिंह नगर जिले के युवाओं की भर्ती होगी। इसके लिए युवाओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। नगर के होटल पैक हैं। प्रशासन ने भर्ती युवाओं के लिए नगर के छह विद्यालयों और कैंट बोर्ड के रंगोली हॉल को भी बुक किया हुआ है।
विज्ञापन

सेना की यह खुली भर्ती एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में हो रही है। 26 से चार मार्च तक चलने वाली इस भर्ती रैली को सफल बनाने के लिए एआरओ के अलावा स्थानीय प्रशासन ने भी कमर कस ली है। यह भर्ती कुमाऊं के छह जिलों के युवाओं के लिए होगी।
विज्ञापन

जिलेवार अलग-अलग तिथियां भी तय की गई हैं। बारिश होने की स्थिति में कुछ तिथियां भी रिजर्व की गई हैं। एआरओ भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के कर्नल भूपेंद्र सिंह चिकारा सहित तमाम लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिलेवार दौड़ में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल भी होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed