फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Open LPG Warehouse in Chaukhutiya

चौखुटिया में खुला रसोई गैस गोदाम

Thu, 29 Jun 2017 12:01 AM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Open LPG Warehouse in Chaukhutiya
चौखुटिया मे रसोई गैस कार्यालय के बाहर उपभोक्ता नंबर के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : amar ujala

क्षेत्र में रसोई गैस गोदाम खुलने के बाद नए उपभोक्ता नंबर जारी करने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही स्थानीय स्तर पर गैस मिलनी भी शुरू हो गई है। अब तक रानीखेत गैस एजेंसी भी निर्भर लोगों ने  गैस गोदाम और कार्यालय खुलने पर खुशी जताई है। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार चौखुटिया क्षेत्र के लोगों का गैस गोदाम का सपना पूरा हो गया है।

विज्ञापन


स्थानीय कार्यालय के माध्यम से रसोई गैस मिलनी शुरू हो गई है। साथ ही नए उपभोक्ता नंबर भी जारी होने लगे हैं। गैस कार्यालय में पहले दिन से ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार को लोग कार्यालय खुलने से पहले आकर लाइन में खड़े हो गए थे। चौखुटिया में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इंडेन गैस सर्विस द्वारा अगनेरी के निकट गैस गोदाम आठ माह पूर्व ही बनकर तैयार हो गया था जबकि कार्यालय चौखुटिया बाजार की पुरानी गली में पिछले महीने से किराए पर ले लिया गया था।
विज्ञापन


इधर कार्यालय खुलने के बाद गैस मिलनी शुरू होने पर लोगों ने प्रसन्नता जताई है। गौरतलब है कि चौखुुटिया में अब तक केएमवीएन की रानीखेत गैस एजेंसी के माध्यम से गैस बांटी जाती थी। वहीं से ट्रकों में लाकर गैस का वितरण किया जाता था। उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से लोगों को इसमें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed