{"_id":"6872ad368a47bb94870ec094","slug":"only-one-child-specialist-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1003-130782-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाल रोग विशेषज्ञ के पद तीन तैनाती सिर्फ एक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाल रोग विशेषज्ञ के पद तीन तैनाती सिर्फ एक की
Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा का हाल, एकमात्र स्थायी डॉक्टर पर इलाज की जिम्मेदारी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल का बाल रोग विभाग इन दिनों चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में तीन स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल एक स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ ही तैनात हैं जबकि एक अन्य चिकित्सक को लमगड़ा स्वास्थ्य केंद्र से अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।
नगर स्थित जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक अभिभावक बच्चों लेकर अस्पताल में पहुंचते है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब एक चिकित्सक प्रशिक्षण पर होते हैं और दूसरे अवकाश पर चले जाते है। ऐसे में बच्चों को इलाज नहीं मिल पाता और अभिभावकों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
महिला अस्पताल में भी नहीं है विशेषज्ञ
महिला अस्पताल में तीन माह पूर्व तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का तबादला हो गया है। इसके बाद अस्पताल में यह पद रिक्त है। ऐसे में महिला अस्पताल में आने वाले बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जाता है। इससे जिला अस्पताल में अधिक भार बढ़ गया है। हालांकि, जिला अस्पताल से एक अस्थायी चिकित्सक को महिला अस्पताल में तैनात किया गया है, लेकिन विशेषज्ञ न होने के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट-जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की कमी है। विशेषज्ञों के रिक्त पदों की जानकारी निदेशालय को दी गई है। शासन स्तर पर ही इनकी नियुक्ति संभव है। -डॉ. नवीन तिवारी सीएमओ अल्मोड़ा