{"_id":"68df6955aa928fa1d808cfff","slug":"one-person-died-after-max-vehicle-fell-into-a-50-meter-ditch-in-almora-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Road Accident: अल्मोड़ा में मैक्स दुर्घटना, 50 मीटर खाई में गिरा वाहन, युवक की दबकर मौत; चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Road Accident: अल्मोड़ा में मैक्स दुर्घटना, 50 मीटर खाई में गिरा वाहन, युवक की दबकर मौत; चालक घायल
Fri, 03 Oct 2025 11:42 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:42 AM IST
सार
धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सवार एक युवक की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को अल्मोड़ा के बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के धौलछीना-दियारी मोटर मार्ग में गुरुवार देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर किया गया।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम करीब 8:30 बजे दियारी निवासी महेंद्र सिंह अपनी मैक्स वाहन (यूके01टीए1185) को लेकर अल्मोड़ा से अपने घर दियारी पहुंचा था। महेंद्र घर के पास जैसे ही वाहन को बैक कर रहा था तभी तीव्र ढलान में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में दियारी गांव निवासी मोहित सिंह (23) भी सवार था। दुर्घटना में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर धौलछीना अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि की मोहित वाहन के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मोहित कुछ महीने पहले ही चचेरी बहन की शादी के लिए दिल्ली से घर आया हुआ था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मोहित काफी हंसमुख और मिलनसार था। मोहित का छोटा भाई कुछ ही समय पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है। पिता दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मोहित घर में मां और अम्मा की देखरेख करने के लिए घर में रुक गया था। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन