फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Huge rush of passengers at stations corporation run additional buses Uttarakhand news in hindi

Almora: स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ तो निगम को चलानी अतिरिक्त बसें, सीट पाने के लिए मची ऐसी होड़

Fri, 28 Oct 2022 04:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 04:10 PM IST
सार

नगर के केमू, रोडवेज बस स्टेशनों समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली को काफी संख्या में प्रवासी लौटे। दिल्ली को यात्रियों की संख्या अधिक होने से रोडवेज ने शाम के समय दिल्ली को एक अतिरिक्त सेवा चलाई। बस स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही।

विज्ञापन
Huge rush of passengers at stations corporation run additional buses Uttarakhand news in hindi
अल्मोड़ा के रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो ने यात्रियों के दबाव को देखते हुए दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त बस सेवा लगाई है। डिपो प्रशासन का दावा है कि यात्री सेवा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को भैया दूज के बाद महानगरों की ओर प्रवासियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही काफी संख्या में प्रवासी दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, गुरुग्राम, देहरादून, हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों को लौटे। नगर के केमू, रोडवेज बस स्टेशनों समेत टैक्सी स्टैंडों में यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली को काफी संख्या में प्रवासी लौटे।
विज्ञापन


दिल्ली को यात्रियों की संख्या अधिक होने से रोडवेज ने शाम के समय दिल्ली को एक अतिरिक्त सेवा चलाई। बस स्टेशनों में बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ रही। कई यात्री बसों के निर्धारित समय से एक दो घंटा पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: आतंक का पर्याय बनी गुलदार की दहशत भरी पर रोमांचक कहानी का हुआ अंत, इस तरह सबको छकाया

शुक्रवार से प्रवासियों के लौटने का क्रम बढ़ने की संभावना हैै। इधर रोडवेज की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, बागेश्वर-बरेली सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से बेतालघाट, दिल्ली, टनकपुर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। त्योहारी सीजन में कुछ बसों का नियमित संचालन न होने से आवागमन में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इधर केमू की बसें भी यात्रियों से पैक होकर रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed