फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One lakh People Vaccinated with Booster Doze In Almora

जिले में एक लाख लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लगाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One lakh People Vaccinated with Booster Doze In Almora
पूनम जोशी, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में अब तक एक लाख लोगों की कोरोना की बूस्टर डोज लग चुकी है। जल्द ही शेष रह गए छह लाख से अधिक लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है, इससे निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य महकमा पूरी तैयारी कर रही है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में कुल छह लाख 22 हजार लोगों का बूस्टर टीकाकरण किया जाना है। अब तक साढ़े चार लाख लोगों को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। एक लाख लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। लोगों को टीकाकरण और बूस्टर डोज के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी है। गांव-गांव जाकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। लोगों को बूस्टर डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेरी सभी लोगों से अपील है कि बूस्टर डोज अवश्य लगाए। टीकाकरण से ही हम कोरोना को पराजित कर सकते हैं। लोगों को टीकाकरण का महत्व बताया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा
कोरोना काल में स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के चलते विशेष इंतजाम किए गए। तब जीवन को तो बचाना था ही साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी बहुत जरूरी थीं। अभी भी लोग कोरोना के प्रति सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। इससे गलत अंजाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। मेरी सभी लोगों से अपील है कि बूस्टर डोज अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदन सिंह मेर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जीआईसी अल्मोड़ा
स्कूल में कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन कराया जा रहा है। बच्चों और उनके अभिभावकों को कोरोना टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मेरी लोगों से अपील है कि कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन करें। इससे खुद तो सुरक्षित रहेंगे ही साथ ही हम दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।
पूनम जोशी, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा
बागेश्वर में 30 हजार से अधिक को लगी प्रीकॉशन डोज
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में टीका लगाने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गई है। जिले में अब तक 2,15,299 लोगों को पहली, 1,98,501 लोगों को दूसरी और 30,377 लोगों को प्रीकॉशन डोज लग चुकी है। घर-घर दस्तक के तहत 7,940 लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए गए हैं। जिले के जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने अमर उजाला के जागरुकता अभियान के माध्यम से सभी लोगों से अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराने की अपील की है। संवाद
देश ने कोविड टीकाकरण में कीर्तिमान स्थापित किया है। पहले स्वदेशी टीके बनाकर दुनिया में नाम कमाया। अब टीकाकरण के क्षेत्र में देश उपलब्धि हासिल कर रहा है। सभी लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
सुरेश गढ़िया विधायक कपकोट
जिले में करीब साढ़े लाख टीके लग चुके हैं। लोगों ने भी टीकाकरण में अच्छी रुचि दिखाई है। स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और जनता के सहयोग से यह संभव हो पाया है। टीकाकरण के प्रति सभी लोगों को सजग रहना चाहिए।

डॉ. सुनीता टम्टा सीएमओ बागेश्वर
टीकाकरण में जिले ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों, समाजसेवियों ने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। लोग भी टीका लगाने के लिए आगे आए। अमर उजाला की पहल सराहनीय है।
डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed