फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   one karor waste

... तो क्या मकसद था एक करोड़ फूंकने का

Tue, 19 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 19 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी धन की बर्बादी और बंदरबांट का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। जौरासी मोटर मार्ग में अगनेरी के निकट करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बने आपुण बाजार की कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालात यह है कि किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से बनाए गए भवन का दो साल बाद भी उपयोग नहीं हो पाया है।  
किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के मकसद से जौरासी मोटर मार्ग में अगनेरी के निकट ग्राम पंचायत नागाड़ की सरहद में गधेरे के एकदम निकट मंडी परिषद द्वारा बनाए गए आपुण बाजार वीरान पड़ा है। आपुण बाजार में दुकानें, विशालकाय टीन शेड भवन, शौचालय, कार्यालय के साथ ही बोरिंग से पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। परंतु निर्माण के करीब दो साल बाद भी किसी ने भवन की सुध लेने की नहीं सोची।  
विज्ञापन

स्थानीय कृषकों का कहना है कि यदि अधिकारियों को किसानों के लिए कुछ करने की चिंता होती तो अब तक किसानों के हित में भवन का कुछ न कुछ उपयोग हो गया होता। बहरहाल करीब एक करोड़ की लागत से बने भवन का यह हाल देखकर हर कोई हैरान है। लोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इन हालातों में उत्तराखंड प्रदेश का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed