फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One died after ambulance carrying dead body fell into ditch in almora

Almora Accident: शव ले जा रही एंबुलेंस खाई में गिरी, एक की मौत; बारिश में सड़क धंसने से हुआ हादसा; दो घायल

Sat, 01 Mar 2025 01:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
One died after ambulance carrying dead body fell into ditch in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

दिल्ली से शव लेकर लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रहे परिजनों की एंबुलेंस क्षेत्र के कपकोट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फुट नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया जबकि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि दिल्ली के एक अस्पताल में बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का उपचार चल रहा था। वे बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बृहस्पतिवार शाम उनका अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पत्नी गंगा उप्रेती, परिजन रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट तथा एंबुलेंस के चालक सुनील कुमार शव लेकर बमनसाल गांव आ रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे बारिश की वजह से लमगड़ा के पास सड़क धंस जाने से वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गया। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए। इन सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। देर शाम विनोद कुमार भट्ट निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की मौत हो गई। चालक समेत दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed