Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One dentist is on leave while the other has been assigned duty in Ranikhet; patients are facing difficulties.

Almora News: एक डेंटिस्ट अवकाश पर तो दूसरे की रानीखेत में लगी ड्यूटी, मरीज परेशान

Sun, 29 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
One dentist is on leave while the other has been assigned duty in Ranikhet; patients are facing difficulties.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। दंत चिकित्सा विभाग में एक भी डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लमगड़ा, हवालबाग, धौलादेवी, ताकुला और भैंसियाछाना विकासखंडों से बुखार, सर्दी-जुकाम, दांत दर्द, पेट दर्द समेत अन्य बीमारियों के 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे थे। सुबह से ही पर्चा काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की कतारें लग गईं। अन्य विभागों में तो चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया लेकिन दांतों की समस्या लेकर पहुंचे रोगियों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन




अस्पताल में तैनात दो दंत चिकित्सकों में से डॉ. वीके मर्तोलिया अवकाश पर थे जबकि डॉ. ललित नेगी की ड्यूटी नागरिक अस्पताल रानीखेत में लगाई गई थी। ग्रामीण इलाकों से सुबह-सुबह वाहन पकड़कर और किराया खर्च कर जिला मुख्यालय पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों को मजबूरन नगर के निजी डेंटल क्लीनिकों की शरण लेनी पड़ी, जहां उन्हें मोटी फीस चुकानी पड़ी, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीज बिना इलाज कराए ही घर लौटने को विवश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

एक दंत चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं जबकि दूसरे चिकित्सक की आवश्यक व्यवस्था के तहत नागरिक अस्पताल रानीखेत में ड्यूटी लगाई गई थी। जल्द दंत चिकित्सक की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।



- डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed