फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   one arrested in illegal substance

Almora News: 12 दिन में पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर

Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
one arrested in illegal substance
देघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी ने जारी किया था इनाम
विज्ञापन


स्याल्दे (अल्मोड़ा)। देघाट थाने की पुलिस टीम ने शनिवार रात वांटेड गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने इनाम घोषित किया था और पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का गैर जमानती वारंट भी प्राप्त किया था।


11 फरवरी को देघाट थाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों सुन्दर सिंह और खीम सिंह को कुल 116.358 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। जब पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्करों से गहन पूछताछ की, तो तस्करों ने नशा तस्करी के मास्टर माइंड का नाम उगल दिया। उन्होंने बताया था कि बरामद गांजा अल्मोड़ा जिले के थाना सल्ट के गांव सिमलग्वैना निवासी कुलदीप सिंह ने एकत्र किया था और उसने रामनगर गांजा बेचकर मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था। उसने ही उनसे गांजा तस्करी करवाई और कुलदीप सिंह खुद उनके आगे-आगे रेेकी करते हुए निकल गया। तब से पुलिस उसे तलाश रही थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नशा तस्कर कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। शनिवार रात देघाट के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने कुलदीप सिंह को देघाट के उदयपुर तिराहे पर दबोचा और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed