फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One Arrested In ATM Cloaning case

एटीएमकार्ड क्लोनिंग कर लोगों के बैंक खातों से लाखों उड़ाने वाला शातिर ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One Arrested In ATM Cloaning case
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी और खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खातों से रुपये उड़ाने वाले तीन सदस्यीय गिरोह के एक सदस्य को अल्मोड़ा पुलिस ने यूपी के गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांच साल से फरार था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरोह के एक सदस्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। तीनों ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर दो लोगों के बैंक खातों से कुल 4,34,200 रुपये उड़ाए थे।
विज्ञापन

2017 में अल्मोड़ा में एक महिला के खाते से 1.83 लाख और एक अन्य व्यक्ति के बैंक खाते से 2,51,200 रुपये एटीएम कार्ड क्लोन कर उड़ा लिए गए थे। मामले में नवनीत शुक्ला निवासी ग्राम सिसुवा पोस्ट झिलाई, थाना मनकापुर (गोंडा) उप्र, राहुल त्रिपाठी निवासी ग्राम जोगापुर, थाना मनकापुर और शरद मिश्रा निवासी कुंजपुर राजा, पोस्ट दपोली थाना मनकापुर पर अल्मोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि नवनीत शुक्ला और शरद मिश्रा गिरफ्त से बाहर थे। नवनीत मिश्रा और शरद मिश्रा के खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट में भी अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। कोतवाली अल्मोड़ा में नवनीत और शरद पर तीन केस दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न हो पाने पर पुलिस ने उनके विरुद्ध मफरूरी में आरोपपत्र कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश ने गैंगस्टर एक्ट में मफरूर अभियुक्त नवनीत शुक्ला और शरद मिश्रा के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी वारंट की तामीली और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने पुलिस को निर्देश दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। एसओजी और पुलिस की टीम ने बुधवार को नवनीत शुक्ला को थाना मनकापुर जिला गोंडा से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया है।
आरोपी संगठित गिरोह बनाकर कर रहे थे धोखाधड़ी
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में तीनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के लिए लोगों के साथ तकनीकी रूप से धोखाधड़ी कर एक डिवाइस की मदद से एटीएम कार्ड का डाटा चुराकर और कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से धनराशि उड़ा रहे थे। संवाद
एमएड तक शिक्षा प्राप्त है नवनीत
अल्मोड़ा। बीस हजार रुपये का इनामी नवनीत शुक्ला एमएड तक शिक्षा प्राप्त है। नौकरी नहीं मिलने पर शीघ्र धन कमाने की लालसा में उसने एटीएम कार्ड क्लोनिंग का काम शुरू किया। वर्तमान में वह ठेकेदारी भी कर रहा था। संवाद

सीधे-सादे लोगों को बनाते थे निशाना
अल्मोड़ा। कोतवाल राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ये लोग गोंडा में भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लोगों के एटीएम कार्ड क्लोन कर धनराशि निकाल रहे थे। 2017 में अल्मोड़ा आए और यहां होटल में रुके। तीनों एटीएम के बाहर खड़े होकर सीधे-सादे और बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाते थे। एटीएम से रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों की मदद के नाम पर उनके पीछे खड़े होकर डाटा उड़ा लेते थे और कार्ड का क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खातों से धनराशि हड़प लेते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed