फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One and a half hour power failure, work of 10 thousand population affected

Almora News: डेढ़ घंटे बत्ती गुल, 10 हजार की आबादी के काम प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
One and a half hour power failure, work of 10 thousand population affected
अल्मोड़ा। जिले में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से हीटर, ब्लोअर का भी संचालन नहीं हो पाया। विद्युत संचालित कारोबार पर भी असर पड़ा। इसके चलते 10 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सात बजे बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। सुबह के समय पाला भी पड़ गया है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड में बिजली गुल होने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं। बृहस्पतिवार को खत्याड़ी सब स्टेशन में अचानक तकनीकी फॉल्ट आ गया जिससे चौघानपाटा और इससे सटे इलाकों में करीब तीन बजे बत्ती गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने से लोग हीटर, ब्लोअर आदि का संचालित नहीं कर सके जिससे उन्हें ठंड का सामना करना पड़ा। बाद में निगम के कर्मचारियों ने तकनाकी खराबी को दूर किया। जब जाकर करीब 4.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन



---------

बिजली संचालित कारोबार रहा ठप, आर्थिक नुकसान


अल्मोड़। चौघानपाटा क्षेत्र में कई कार्यालय है। बिजली गुल होने से कार्यालयों समेत फोटो स्टेट, फोटो शॉप, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट समेत विद्युत संचालित कारोबार भी प्रभावित रहा। जिससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा। लोगों ने बताया कि आए दिन बिजली गुल होती है। उन्होंने कहा कि बिजली का पूरा बिल चुकाने के बाद भी निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा नहीं दे रहा है। विद्युत आपूर्त व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------

खत्याड़ी सब स्टेशन में तकनीकी फॉल्ट आ गया था। इसे ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


मनोरंजन वर्मा, अवर अभियंता ऊर्जा निगम अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed