{"_id":"5cdc134ebdec22075f5782aa","slug":"on-the-fourth-day-of-somnath-festival-schoolchildren-good-performence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ मेले के चौथे दिन स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ मेले के चौथे दिन स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल
Wed, 15 May 2019 10:36 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 15 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
सोमनाथ मेले में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासी में सोमनाथ मेले के चौथे दिन सरस्वती शिशु मंदिर, रामगंगा वैली स्कूल और राजकीय प्राथमिक स्कूल मासी के बच्चों की धूम रही। जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं का दर्द कलाकारों की जुबान पर भी छलकता दिखा। इस दौरान बच्चों ने नी जलणदियो हमरा जंगला, नी हणदियो भागी हमारी बर्बादी और उत्तराखंड देव भूमि तेरी जयजयकारा सहित कई प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इसे पहले पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और परंपरा के परिचायक हैं, इन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट, शंकर रावत, जीवन लाल वर्मा, सुभाष बिष्ट, खीमानंद मासीवाल, गोकुल चंद्र, देवकी हेमा, रामस्वरूप, विनोद मासीवाल तथा दिनेश मासीवाल आदि मौजूद थे। संचालन टीडी शर्मा और गोपाल मासीवाल ने किया।
विज्ञापन