फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On the eve of Rakshabandhan, the market of the city was buzzed

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर नगर का बाजार रहा गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
On the eve of Rakshabandhan, the market of the city was buzzed
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी अल्मोड़ा बाजार खुला रहा। रविवार को नगर का बाजार गुलजार रहा। उधर इस बार त्योहार में लोगों ने चाइनीज आइटमों से तौबा की है। मेड इन चाइना का बहिष्कार जगह-जगह देखने को मिला। मेड इन इंडिया राखियों का बोलबाला रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई में बांधने के लिए स्वदेशी में बनी राखियां खरीदीं। बाजार में भीड़ होने से सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन

भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन पर्व तीन अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए नगर व्यापार मंडल के निर्णय के तहत साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को भी बाजार खुला रहा। बाजार में चहल-पहल रही। लोगों ने राखी समेत अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बहनों ने अपने भाइयों के लिए पंसदीदा राखियां खरीदीं।
विज्ञापन

पुरुषों और युवाओं ने भी बहनों को तोहफा देने के लिए बाजार से गिफ्ट आदि खरीदे। रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर मोबाइल की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। शहर की तंग गलियों में भी राखी की दुकानें सजी थीं। यहां भी भीड़ रही। कुछ लोग बगैर मास्क पहने भी घूम रहे थे। बाजारों में जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। राखी विक्रेताओं के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार राखी कारोबार पर असर पड़ा है। इधर रक्षाबंधन पर्व पर कल तीन अगस्त को बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed