{"_id":"691cba59911094d0a70e6871","slug":"on-the-complaint-of-the-people-the-dm-inspected-the-drain-almora-news-c-232-1-shld1002-136599-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लोगों की शिकायत पर डीएम ने किया नाले का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लोगों की शिकायत पर डीएम ने किया नाले का निरीक्षण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह मंगलवार को नगर निगम अल्मोड़ा के लक्ष्मेश्वर वार्ड में आईएसबीटी के निकट निर्मित नाले का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी के निकट नाले पर लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत रास्ता बनाया जाएगा।
उन्होंने सिंचाई विभाग समेत संबंधित अधिकारियों से नाले के निर्माण, इसके प्रावधान और विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनता की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि जहां-जहां तक नाले का प्रावधान है वहां पर नाले का कार्य किया जाए। नाले के ऊपर आने-जाने के लिए सीढ़ियों वाला रास्ता बनाया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि रास्ता बनाने के साथ -साथ आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग भी बनाई जाए। उन्होंने इस कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अधिशाषी अभियंता सिंचाई मोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद