{"_id":"651c5e25fec2d4622d001794","slug":"oil-and-copper-coil-stolen-from-four-transformers-ranikhet-news-c-232-1-alm1001-3630-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में चार ट्रांसफार्मर से ऑयल और कॉपर कॉइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में चार ट्रांसफार्मर से ऑयल और कॉपर कॉइल चोरी
Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। यहां से चार ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर कॉइल चोर चुराकर फरार हो गए। इससे यूपीसीएल को आठ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यूपीसीएल की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रानीखेत क्षेत्र में चोरों ने ट्रांसफार्मर को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ताड़ीखेत में दो, बजोल और रानीखेत नगर में एक-एक ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और कॉपर कॉइल चोरी कर ली। रानीखेत में नगर के बीचोबीच हुई इन घटनाओं की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ट्रांसफार्मर के काम न करने से बिजली गुल होने के बाद जब यूपीसीएल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो घटना का पता चला।
यूपीसीएसल के अधिकारियों ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस आरोपी की मदद से इस गिरोह का पता लगाने में जुटी है। वहीं आबादी के बीच हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
कोट-
चार ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर कॉइल चोरी हुई है, इसकी तहरीर पुलिस को दी है। इससे निगम को खासा नुकसान हुआ है।
- आयुष, एई, यूपीसीएल, रानीखेत।
कोट
- ट्रांसफार्मर से चोरी के मामले की तहरीर पुलिस को मिली है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, इससे पूछताछ चल रही है। संभवत: यह गिरोह का काम हो सकता है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - टीआर वर्मा, सीओ, रानीखेत।