{"_id":"6085b2148ebc3ec0d95c3cb9","slug":"officers-should-maintain-all-preparation-almora-news-hld4226451143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी करें पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकारी करें पूरी तैयारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और सां
- फोटो : ALMORA
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और सांसद अजय टम्टा ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में बैठक की। उन्होंने कोरोना की रोकथाम की तैयारियों को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद रहने को कहा।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बाहर से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही जांच की जानी जरूरी है। कुंभ से लौट रहे सुरक्षाबलों व अन्य कार्मिकों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। साथ ही पॉजिटिव आ रहे लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जाए। उन्होंने बेस अस्पताल में लगने वाले आक्सीजन प्लांट, आईसीयू सेंटर आदि के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने की बात कही।
सांसद ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शादी व अन्य समारोह में तय सीमा के अंतर्गत ही लोग शामिल हों। कि होम आइसोलेशन में भेजे जाने वाले मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ ही उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जाए। सीडीओ नवनीत पांडे ने बताया कि जनपद में पर्याप्त कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन, जरूरी दवाएं और उपकरण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पीएमएस बेस डॉ. एससी गढ़कोटी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपांकर डेनियल, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, गणेश सिंह हरड़िया, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि थे।