फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officers arrived Dwarahat

ग्रामीणों के विरोध के से धरे रह गए तालाबंदी खोलने के मंसूबे 

Sun, 08 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 08 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived Dwarahat
द्वाराहाट पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। घटौड़ा पेयजल नलकूप योजना की तालाबंदी खोलने को लेकर प्रशासन तथा जल संस्थान के मंसूबे धरे के धरे रह गए। प्रशासन इस मिनी नलकूप योजना के ताले खोलकर टैंकरों के माध्यम से पानी बांटना चाहता था, इसीलिए ग्रामीणों के साथ बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन बैठक में संघर्ष समिति के लोग आक्रोशित हो गए, कहा कि आठ साल से पेयजल योजना तो नहीं बनाई, अब इससे पानी के टैंकर भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान प्रशासन के अधिकारियों के साथ तीखी झड़प भी हुई।

विज्ञापन


पेयजल किल्लत को देखते हुए 2006 में 20 लाख रुपये की लागत से पेयजल नलकूप योजना स्वीकृत हुई थी। इससे बिजेपुर, दैरी, घगलोड़ी और धनखलगांव के ग्रामीणों को लाभ मिलना था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। 2010, 2012, 2013, 2014 में आंदोलन हुए। 2014 में हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी ने लिखित समझौते में तय किया  था कि दो माह के भीतर योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तब तक नलकूप में तालाबंदी रहेगी, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन


बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि योजना तो नहीं बनाई, अब प्रशासन और विभाग नलकूपों के ताले खोलकर वहां से पानी बांटना चाहता है, इसकी अनुमति कतई नहीं दी जाएगी। 2014 के योजना निर्माण की कार्रवाई के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। संघर्ष समिति ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों पर ग्रामीणों को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस दौरान समिति के लोगों की एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि योजना का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले तालाबंदी खोली गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष किशन सिंह रौतेला, दान सिंह, लक्षमण सिंह, देव राम, पुष्पा तिवारी, जगत  सिंह रौतेला, मनोज भट्ट सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed