फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   OFC Hftebr the fourth time in cut interrupted service

ओएफसी कटने से हफ्तेभर में चौथी बार सेवा बाधित

Wed, 19 Aug 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा मजाक बनकर रह गई है। हफ्तेभर में मोबाइल, लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा चार बार ठप हो चुकी है। मंगलवार को सेवा करीब सात घंटे फिर ठप रही। बताया गया है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते आए दिन ओएफसी कटने से यह स्थिति पैदा हो रही है।

विज्ञापन


बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए सड़क की मरम्मत, सुधारीकरण कार्य अभिशाप बन गया है। मंगलवार को चौखुटिया, द्वाराहाट के बीच सेला के पास सुबह करीब दस बजे ओएफसी कटने से सेवा बाधित हुई जो शाम पांच बजे सुचारु हो सकी।
विज्ञापन


आए दिन ओएफसी कटने से बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान हैं। सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी संस्थानों का काम भी प्रभावित हुआ। इस सबके बावजूद इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों आदि को तनिक भी परवाह नहीं है। लोगों ने डीएम से इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा ठप होने से तहसील में प्रमाणण पत्र बनाने आने वाले अभ्यर्थियों आदि को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते मंगलवार को भी लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए, जिससे उनमें भारी रोष देखा गया।

इसी से आक्रोशित लोगों बैठक तहसील प्रांगण में हुई। जिसमें कहा गया कि आए दिन इंटरनेट खराब रहता है। तहसील में एकमात्र कंप्यूटर होने से भी लोग परेशान हैं।

आलम यह है कि सुबह समय से पहुंचने के बावजूद तीन दिन तक नंबर नहीं आ पा रहा है, जबकि जनरेटर न होने से बिजली गुल होने पर भी काम ठप हो जाता है। लोगों ने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की बात कही है। बैठक में ऋतेष विश्वकर्मा, कान्हा आर्या, कीर्ति कुंवर, सूरज, सचिन कुमार आदि मौजूद थे।


पहले चौखुटिया के लिए बीएसएनएल के भिकियासैंण, रानीखेत से दो रूट थे। जिससे एक रूट में व्यवधान होने से दूसरे रूट से सेवा जारी रहती थी लेकिन भिकियासैंण वाले रूट में सड़क निर्माण के चलते ओएफसी लाइन कट चुकी है।

जिसके चलते अब सिर्फ रानीखेत का रूट ही बचा है। ऐसी स्थिति में दूसरा विकल्प न होने से रानीखेत रूट में व्यवधान होने पर आए दिन सेवा ठप हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed