फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   oath of Himalaya Protection

नौला फाउंडेशन ने मनाया हिमालय हैं तो हम हैं कार्यक्रम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
oath of Himalaya Protection
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। हिमालय दिवस पर रानीखेत और द्वाराहाट में तमाम कार्यक्रम हुए। रानीखेत के ताड़ीखेत स्थित माडर्न पब्लिक जूनियर में पर्यावरण, चुनौतियां और समाधान विषय पर गोष्ठी और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक मोहन चंद्र पपने, प्रधानाचार्य चेतन शर्मा की देखरेख में हिमालय संरक्षण की शपथ ली गई। इस दौरान शंभू गिरि गोस्वामी, अशोक कुमार, भुवन चंद्र आर्य, मनोज बेदी, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जैनोली में होप संस्था की तरफ से हिमालय दिवस पर गोष्ठी हुई। संस्था प्रमुख प्रकाश जोशी ने हिमालय संरक्षण को लेकर चल रही योजना पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भौतिक विकास की दौड़ में मनुष्य ही पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। उधर द्वाराहाट के बिजेपुर में नौला फाउंडेशन की ओर से ‘हिमालय है तो हम हैं’ कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

संकल्प लिया गया कि सरकार और समाज के समन्वय से नई सोच के साथ हिमालय का विकास करेंगे। जल, जंगल और जमीन के तहत हिमालय की सामाजिक, आर्थिक, जैव विविधता और सांस्कृतिक पहलुओं पर कुछ विशेष नियम बनाने पर जोर दिया गया। कहा कि नौला फाउंडेशन जैव पारिस्थितिकी के साथ पहाड़, पानी,परंपरा के संरक्षण, उत्तराखंड के प्राकृतिक नौले-धारों के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है । इस मौके पर प्रधान योगेश भट्ट, महेंद्र बनेशी, भूपेंद्र बिष्ट, गणेश कठायत, नारायण रावत, ललित बिष्ट, कटंरमैन जमुना प्रसाद तिवारी, दिवान सिंह रौतेला, खुशाल सिंह, बालादत्त भट्ट, गजेंद्र पाठक, कमला कैड़ा आदि मौजूद रहे। नौलों धारों की सफाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed