फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   O Janta IK day of Alo in Duni ....

ओ जैंता इक दिन तो आलो य दुनी में....

Sun, 23 Aug 2015 12:48 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sun, 23 Aug 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

प्रसिद्ध जनकवि और रंगकर्मी गिरीश तिवारी गिर्दा को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। पहरू कुमाऊं मासिक पत्रिका और कुमाऊंनी भाषा साहित्य, संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी की ओर से सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग गिर्दा के लिखे ओ जैंता इक दिन तो आलो य दुनी में... सहित अन्य गीत गाते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने गिर्दा के आज हिमाल तुमन कै धत्यू, जागो-जागो मेरो लाल, हम लड़ते रया हम लड़ते रूलो, उत्तराखंड मेरी मातृभूमि आदि गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


राजकीय संग्रहालय में हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गिर्दा जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने जनता की पीड़ा और संवेदनाओं को समझ कर गीत लिखे।

सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद जालिम निजाम के खिलाफ उन्होंने जन आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। गिर्दा ने पहाड़ के जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर जीवन चंद्र, पूरन तिवारी, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, गोविंद महरा, कटक पालिका अध्यक्ष जंगबहादुर थापा, दीवान बिष्ट, डा. जीसी दुर्गापाल, केवलानंद तिवारी ने विचार रखे।

अध्यक्षता डा. शमशेर बिष्ट ने और संचालन ईश्वरी दत्त जोशी ने किया। कार्यक्रम में डा. प्रीति आर्या को भारतेंदु निर्मल जोशी स्मृति समालोचना पुरस्कार 2014 प्रदान किया गया। समिति सचिव डा. हयात रावत ने सभी का आभार जताया।


 जुलूस में पत्रकार नवीन बिष्ट, गायक लता पांडे, विमला बोरा, दीप्ति भोजक, पूरन सिंह बोरा, पवनेश ठकुराठी, चंदन बोरा, गोपाल सिंह चम्याल, अजय तिवारी, रमेश दास, लीला खोलिया, रूप सिंह बिष्ट, केबी पांडे आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed