{"_id":"6ad660e35a3696dbdd0229ac","slug":"nyay-yatra-justice-march-to-be-held-in-ranikhet-on-october-22-ranikhet-news-c-232-1-alm1019-150118-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में 22 अक्तूबर को निकलेगी न्याय यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में 22 अक्तूबर को निकलेगी न्याय यात्रा
Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वोट बचाओ-देश बचाओ के संकल्प के साथ 22 अक्तूबर को रानीखेत में प्रस्तावित उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस की बैठक हुई। सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई।
माहरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया। बैठक में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, प्रमोद पाल, चंदन बिष्ट, संदीप बंसल, सोनू सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद