फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NVS school 103 children viral

नवोदय विद्यालय के 103 बच्चों को वायरल

Sun, 31 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 31 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
NVS school 103 children viral
थर्मामीटर से नापा बुखार - फोटो : अमर उजाला

भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। आवासीय राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में मंगलवार से बच्चे वायरल फीवर की चपेट में हैं। कुल 286 बच्चों में से करीब 143 बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ गए थे। इनमें से बीमार 40 बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए। स्कूल में रह रहे 103 बच्चे वायरल से ग्रस्त हैं। सीएओ डॉ. आरसी पंत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को स्कूल पहुंची और बच्चों का उपचार किया। दो डॉक्टरों से एक पखवाड़े तक स्कूल में रहने को कहा गया है। खाद्य निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने स्कूल में पानी, भोजन, राशन के सैंपल लिए।

विज्ञापन


स्कूल में मंगलवार से बच्चे वायरल से बीमार होने लगे थे। सूचना मिलने पर इनमें से बीमार 40 बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए। एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिलते ही बीमार बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया था। बीमार बच्चों के अभिभावकों को भी सूचना दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि हऊली और भिकियासैंण अस्पताल से बच्चों का इलाज चल रहा है। डीएम के निर्देश पर रविवार को एसडीएम वर्मा, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, रानीखेत के डॉ. आरके सागर, खाद्य निरीक्षक अभय कुमार सिंह दिन में स्कूल पहुंचे। टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि 103 बच्चों को वायरल की शिकायत मिली। बच्चे खांसी, जुखाम, गैस आदि से ग्रसित मिले। इनमें से आठ बच्चे अधिक बीमार थे। टीम ने सभी को उपचार दिया और दवाएं दी। खाद्य निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने स्कूल में पानी, भोजन, राशन का सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतरौंजखान। स्वास्थ्य विभाग की टीम को स्कूल में सफाई, भोजन, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। बच्चे कुछ दूरी से स्वयं पानी लाते हैं। पेयजल की स्कूल में अव्यवस्था रहती है। स्कूल में सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। टीम को भोजन व्यवस्था भी उचित नहीं मिली। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि सफाई, पेयजल, भोजन व्यवस्था दुरुस्त न होने से बच्चे बीमार हुए हैं।


भतरौंजखान। बच्चों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि स्कूल और हॉस्टल में बंदरों  का आतंक है। बंदर बच्चों के बिस्तरों में तक जाते हैं। लावारिस गाय, बैल स्कूल परिसर में घूमते रहते हैं। जिससे वहां गंदगी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed