फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Number of patients increased due to change in weather, OPD in district hospital crossed 300

Almora News: मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या, जिला अस्पताल में ओपीडी 300 के पार

Wed, 17 Apr 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Number of patients increased due to change in weather, OPD in district hospital crossed 300
जिला अस्पताल में रोगी का उपचार करते फिजीशियन । संवाद
अल्मोड़ा। बदलते मौसम से लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में सुबह और शाम हल्की ठंड ठंड है। वहीं दोपहर में धूप होने से तेज गर्मी पड़ रही है। रात में भी मौसम ठंडा है। पल-पल बदल रहे मौसम से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सबसे ज्यादा मरीज अधेड़, बुजुर्ग एवं बच्चे देखे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व जहां 200 से 280 तक ओपीडी रही वहीं मंगलवार को ओपीडी 350 रही। पेट दर्द, खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

--------
बचाव के तरीके
- सिर पर रुमाल या टोपी पहने जिससे न केवल सिर का ही नहीं बल्कि कान और चेहरे का धूप से बचाव हो सके।


- छोटे बच्चे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अधिक समय छांव में ही रहें।


-धूप में खड़े वाहनों में बैठना उचित नहीं।


-धूप से बचाव के लिये सन स्क्रीन घोल लगाइए और उसके 15 मिनट बाद घर से बाहर निकले।
-
Iगर्मी के मौसम में विभिन्न संक्रामक रोग और फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका रहती है। दूषित पानी और सड़े-गले फलों का सेवन न करें। I

I- डॉ. हरीश आर्या, फिजिशियन जिला अस्पताल अल्मोड़ा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article