{"_id":"59d914634f1c1b69678b48e5","slug":"nsui-wins-at-ssj-campus-after-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में चार साल बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में चार साल बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में छात्रों में झगड़े के बाद लाठी भांजकर छात्रों को खदेड़ते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुविवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार साल बाद एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। एनएसयूआई के उम्मीदवार सुनील सिंह ने एबीवीपी के दिवाकर बिष्ट को 661 मतों से हराया। सचिव पद पर आशीष पंत, उपाध्यक्ष में सोहित भट्ट, छात्रा उपाध्यक्षा में मनीषा और कोषाध्यक्ष में मनीष टम्टा ने जीत दर्ज की।
इसके अलावा विवि प्रतिनिधि में ललित मोहन, मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद में महेंद्र सिंह महरा और संकाय प्रतिनिधि विज्ञान में चंदन रावत निर्वाचित हुए। जबकि संयुक्त सचिव में दीपक कनवाल, आस्था संपादक में कौशल कुमार, वाणिज्य में आशीर्वाद पाठक और शिक्षा संकाय में लक्ष्मण सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
नव निर्वाचित प्रत्याशियों ने देर शाम समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुनील सिंह ने एबीवीपी के दिवाकर नारायण सिंह को 661 मतों से हराया। सुनील सिंह को 1631, दिवाकर को 970 और तीसरे नंबर पर रही रीता गोस्वामी को 173 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर सोहित भट्ट ने विमल कांडपाल को 248 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन
सोहित को 1497 और विमल को 1249 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्षा में मनीषा ने निशा गुरुरानी को 712 मतों से हराया। मनीषा को 1634, निशा गुरुरानी को 922 और तीसरी उम्मीदवार जेबा खानम को 102 मत मिले। सचिव पद पर आशीष कुमार पंत ने संतोष कुमार को 575 मतों से हरा दिया। आशीष को 1629 तथा संतोष कुमार को 1054 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर मनीष टम्टा ने दीपक कांडपाल को 311 मतों से हरा दिया। मनीष को 1342 और दीपक कांडपाल को 1031 मत मिले। जबकि तीसरे उम्मीदवार राहुल बिष्ट को 364 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित मोहन विजयी रहे। उन्होंने निकटतम उम्मीदवार दीपक सिंह को 681 मतों से हरा दिया।
ललित को 1390, दीपक को 709 और तीसरे उम्मीदवार अजय पांडे को 515 मत मिले। मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद पद में महेंद्र महरा ने कमल जोशी को 469 मतों से हराया। महेंद्र को 1542 और कमल को 1073 मत मिले। संकाय प्रतिनिधि विज्ञान में चंदन रावत ने पंकज आर्या को 302 मतों से हराया।
चंदन को 689 और पंकज को 387 मत मिले। जबकि संयुक्त सचिव में दीपक कनवाल, आस्था संपादक में कौशल कुमार, वाणिज्य में आशीर्वाद पाठक और शिक्षा संकाय में लक्ष्मण सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। शपथ लेने के बाद प्रत्याशियों ने देर शाम समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला।
वहीं संकाय प्रतिनिधि दृश्य कला, विधि संकाय और कला संकाय में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया था जिसके बाद यह पद रिक्त रहे। इससे पहले चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत और डीएसडब्लू प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने की।