अल्मोड़ा। एनएसयूआई की नौकरी दो या डिग्री वापस लो की मुहिम के तहत कार्यकर्ता 26 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। यह बात एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और प्रधानमंत्री पकौड़े तलने की बात कहते हैं। सरकार रोजगार देने में असफल साबित हो रही है, जो बर्दाश्त के बाहर है। इस मौके पर मुहिम को लेकर संगठन ने पोस्टर भी जारी किया।
उन्होेंने बताया कि 26 फरवरी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन और राष्ट्रीय सचिव उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता देहरादून में सीएम आवास का घेराव करेंगे।
इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल मोहन भट्ट, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला, गोविंद प्रसाद, हिमांशु जोशी, छात्र नेता पंकज कनवाल, मोहित भट्ट, संजय भैंसोड़ा, नवीन कर्नाटक, माही भंडारी, बसंत बिनवाल, सागर पारछे आदि थे।