फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NSUI surrounds the librarian

एनएसयूआई ने पुस्तकालयाध्यक्ष को घेरा

Wed, 19 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में बीएससी के छात्रों को पुस्तकें नहीं मिलने से नाराज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुस्तकालयाध्यक्ष का घेराव किया और विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि जल्द छात्र-छात्राओं को पुस्तकें नहीं दी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


एनएसयूआई कार्यकर्ता परिसर स्थित एडी पंत पुस्तकालय में एकत्र हुए और पुस्तकालयाध्यक्ष का घेराव किया। उन्होंने कहा कि परिसर में बीएससी में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है, परंतु पुस्तकालय से बीएससी के छात्रों को पुस्तकें नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


 इससे छात्र-छात्राएं परेशान हैं और उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या दूर नहीं हुई तो सभी छात्रों को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पुस्तकालयाध्यक्ष विभाष मिश्रा ने छात्रों को जल्द समस्या के समाधान के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, छात्रसंघ उपसचिव गोकुल खनी, राहुल खोलिया, मोहन देवली, अंकित जोशी, शशांक माहेश्वरी, सुभांशु रौतेला, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, तारा फर्स्वाण, दीपक पाटनी, भगवत प्रसाद, लोकेश बिष्ट, लोकेश तिवारी, आकाश जंगपांगी, ललित मोहन, कृष्णा बिष्ट, मनोज मेहरा, हितेश भौर्याल, रमेश कांडपाल, विनोद जोशी, पंकज बिष्ट, विश्वास टम्टा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed