{"_id":"57ed5dde4f1c1bcc09573a86","slug":"nsui-president-vinod-capture","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विनोद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विनोद का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के छात्रसंघ पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विनोद कुमार ने एबीवीपी के विजय सिंह को 81 मतों से हराया। कुल 327 मतदाताओं में से 217 ने मतदान किया। जिसमें 5 मत अवैध और एक मत नोटा का पड़ा। इस तरह वैध 211 मतों में विनोद को 146 मत मिले जबकि विजय को मात्र 65 ही मत मिले।
पांच पदाधिकारी एक-एक ही नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिनमें उपाध्यक्ष पद पर ममता, सचिव मयंक, कोषाध्यक्ष अंजू, विश्ववविद्यालय प्रतिनिधि पूजा मठपाल व संकाय प्रतिनिधि के लिए लक्ष्य अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कोई नामांकन न होने से दोनों पद रिक्त घाषित किए गए।
विज्ञापन
प्राचार्या डा. मीनू श्रीवास्तव ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए महाविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग देते रहने को कहा। इससे पहले चुनाव अधिकारी चारू दत्त आर्य के दिशा निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दोनों उम्मीदवारों के समर्थक अंतिम समय तक भी मतदाताओं को अपने पक्ष में मोड़ने का प्रयास करते रहे। शांति व्यवस्था के लिए थाना पुलिस के जवान तैनात थे। बाद में निर्वाचित पदाधिकारियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। एक मतदाता द्वारा नोटा वोट किए जाने की भी खासी चर्चा रही।
विज्ञापन