{"_id":"602a771f8ebc3ee9002bfca0","slug":"nsui-closed-offices-in-ssj-campus-almora-news-hld4148492131","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने एसएसजे परिसर में कार्यालयों को कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने एसएसजे परिसर में कार्यालयों को कराया बंद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को एसएसजे परिसर में में कार्यालयों को बंद करवा दिया। इसके बाद एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
सोमवार को जैसे ही कॉलेज खुला एनएसयूआई के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे। वह अपने साथ ढपली भी लाए थे, जिसे बजाकर वह पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हुई धांधली के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने परिसर में परिसर निदेशक, कुलानुशासक सहित कुछ कार्यालयों को भी बंद करवा दिया और कहा कि आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है। हालांकि बाद में कार्यालयों को खुलवा दिया गया।
इसके बाद एनएसयूआई के परिसर अध्यक्ष विशाल साह और संजू सिंह क्रमिक अनशन पर बैठ गए। बताया कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान एनएसयूआई की तरफ से विपुल कार्की, अमित बिष्ट, नितिन रावत, यश देवली, बाल विक्रम सिंह रावत, गोकुल खनी, संदीप तड़ागी मौजूद थे। इधर जब एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में कार्यालयों को बंद करवा रहे थे तब एबीवीपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और दोनों ही पक्षों में इस बात को लेकर बहस होने लगी। एबीवीपी कार्यकर्ता कार्यालय बंद कराए जाने का विरोध कर रहे थे।