फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the parks of the Cantonment Council buzzed

लॉकडाउन के बाद गुलजार हुए छावनी परिषद रानीखेत पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Now the parks of the Cantonment Council buzzed
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मार्च से लॉकडाउन के बाद मुफलिसी का दंश झेल रहे छावनी परिषद के पार्क अब पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। एडवेंचर एंड फन पार्क हो या चिल्ड्रन आशियाना पार्क, दोनों खुल गए हैं। छावनी परिषद को पार्कों से अच्छी आमदनी हो रही है। सुबह-शाम बच्चों के अलावा पर्यटक भी इन पार्कों का लुत्फ उठा रहे हैं। फन पार्क से ही प्रतिदिन ढाई हजार रुपये की छावनी परिषद को आय हो रही है। अमूमन सर्दियों में यहां पर्यटक कम आते हैं। लेकिन इस बार पर्यटकों की स्थिति भी ठीक है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर रानीखेत में बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाए गए सभी चिल्ड्रन पार्क लॉकडाउन के बाद थे। तकरीबन छह महीने की वीरानी झेल रहे इन पार्कों को बच्चों की चहलकदमी का बेसब्री से इंतजार था। अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद सितंबर से पार्कों को बच्चों के लिए खोल दिया गया है। छावनी परिषद ने रानीखेत कैंट क्षेत्र में आशियाना पार्क, चिल्ड्रन पार्क, निर्वाणा पार्क बनाए हैं। इन पार्कों में मनोरंजन के सभी संसाधन मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन

किड्स पार्क और आशियाना पार्क बच्चों को खास पसंद हैं। यहां विलुप्त हो चुके डायनासोर, हाथी, जिराफ के चित्र के अलावा झूले, चरखे आदि भी हैं। हालांकि अभी बच्चों के विद्यालय बंद हैं, लेकिन अनलॉक के बाद से अब गतिविधियां शुरू हो गई हैं। निर्वाणा पार्क को योग केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। सुबह-शाम घूमने आने वाले लोग यहां योगाभ्यास करते हैं। कैंट के अधिकारियों का कहना है कि पार्कों से अब इनकम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed