फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the house will take away the municipal waste

अब घर-घर कूड़ा उठाएगी पालिका

Sat, 09 Sep 2017 10:31 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

नगर पालिका अब घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करेगी। इसके लिए यूजर चार्जेज भी लगाए जाएंगे। शासन से इस संबंध में पालिका के पास निर्देश आ गए हैं। इधर यूजर चार्जेज लगाए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। जिसके बाद पालिका ने शहर के लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।        

विज्ञापन

    पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद अब पालिका घर-घर से कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए यूजर चार्जेज भी लगाए जाने के निर्देश हैं। यूजर चार्जेज प्रत्येक परिवार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान और कार्यालय आदि पर लगाए जाएंगे। बैठक में मौजूद व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने घर-घर कूड़ा उठाने की योजना का तो स्वागत किया है, लेकिन यूजर चार्जेज लगाए जाने का विरोध किया। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने शहर के लोगों से सुझाव और आपत्तियां एक सप्ताह के भीतर लिखित रूप से दर्ज करने को कहा है ताकि अगली बोर्ड बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सके। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपेश जोशी, अजीत कार्की, कैलाश चंद्र गुरूरानी, नरेश बिष्ट आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed